The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संयुक्त सचिव रघुराज माधव राजेंद्रन ने स्याहीमुड़ी स्थित सीपेट का किया निरीक्षण,प्लास्टिक तकनीकों द्वारा बनने वाले उत्पादों का किया अवलोकन

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय अंतर्गत संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला कोरबा के प्रभारी अधिकारी रघुराज माधव राजेंद्रन ने स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक टैक्नॉलॉजी का निरीक्षण किया। सीपेट के प्रभारी अधिकारी ने संयुक्त सचिव को सीपेट में संचालित डिप्लोमा कोर्सों और कोर्स पूरा होने के बाद विद्यार्थियों के प्लेसमेंट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संयुक्त सचिव ने सीपेट स्थित प्लास्टिक मोल्डिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न प्लास्टिक तकनीकों से बनाए जा रहे प्लास्टिक के उत्पादों खिलौने, बाल्टी, सोपकेस, पाईप, बॉटल, मोटर साइकिल के मडगार्ड, वाईजर आदि को देखा। इस दौरान कलेक्टर रानू साहू, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर ममता यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास माया वॉरियर, एसडीएम कटघोरा नंदजी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।सीपेट के प्रभारी अधिकारी ने जेंद्रन को 3-डी प्रिंटिंग तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। सीपेट के अधिकारियों ने संयुक्त सचिव को 3-डी प्रिंटिंग तकनीक से बनाये गए गणेश भगवान की मूर्ति भी भेंट किया। संयुक्त सचिव ने स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सीपेट द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रभारी अधिकारी से ली। राजेंद्रन ने सीपेट के मोल्डिंग वर्कशाप में जाकर प्लास्टिक से बनने वाले बेरिंग कवर के बनने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही प्लास्टिक तकनीकों की ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों से बात भी की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक तकनीकों के कोर्स और रोजगार के संभावनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *