The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अपहृत बालिका को थाना गैंदाटोला पुलिस ने रायपुर से किया बरामद

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे गुम इंसान संबंधी विशेष अभियान के तारतम्य में थाना गैंदाटोला के अप.क्र.70/2021 धारा 363 भा.द. वि.के अपहृता नाबालिक बालिका की पुलिस सूत्रों मुताबिक बोरियाखुर्द संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर में रहने की जानकारी प्राप्त होने पर , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू के नेतृत्व में अपहृता बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित कर पतासाजी हेतु हरसंभव प्रयास कर नाबालिक अपहृता को आरोपी चोवाराम मंडावी पिता स्व भगत राम मंडावी उम्र 24 वर्ष, साकिन चिरचारिकला थाना गैंदाटोला के कब्जे से ,बोरियाखुर्द संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर से बरामद कर थाना लाकर पूछताछ कर विधिवत विवेचना किया जाकर आरोपी को विभिन्न धाराओं के साथ ही 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू सहित स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *