The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गालीबाज कांग्रेस नेता ललित साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। गालीबाज कांग्रेस नेता ललित साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले के देवरी पुलिस ने आरोपी की गिरफ़्तारी की है। डौंडीलोहारा न्यायालय में आज ही आरोपी को पेश किया जाएगा। आरोपी ललित साहू पुलिस को चकमा देने राजनांदगांव-डोंगरगढ़ मार्ग पर कार से इधर-उधर ड्राइव कर रहा था। देवरी पुलिस ने राजनांदगांव-डोंगरगढ़ मार्ग से आरोपी की गिरफ़्तारी की है। गाड़ी से उतरते ही ललित साहू वर्दी पहने खड़े कर्मचारियों से गाली-गलौज करता दिख रहा है. वह कह रहा है- ललित साहू नाम है मेरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेता हूं… मैं आया था बता देना.. गृह मंत्री में दम नहीं कि ललित साहू की गाड़ी को रोक दे… अभी तुम लोग जाओ अपने सीनियर को भेजना, एसपी को बता देना मेरी गाड़ी है… इसके बाद तुम्हारा एसपी ले जाकर दिखाए दम होगा तो… राजनांदगांव में चूड़ी पहन कर नहीं बैठा हूं। बंगले में 3 स्टार के अफसर मेरे सामने खड़े रहते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor