The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में प्रो.आईडी तिवारी को बतौर प्रोफेसर राजभवन से किया सदस्य नियुक्त

Spread the love

रायपुर। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में स्थित विश्व विख्यात इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कार्य परिषद में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो.आईडी तिवारी को बतौर प्रोफेसर राजभवन से सदस्य नियुक्त किया गया है। बतौर कार्यपरिषद सदस्य उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। आपको बता दें कि अंग्रेजी के विद्वान प्रो. डॉ. तिवारी अंग्रेजी के विद्वान होने के साथ-साथ विभिन्न विषयों के जानकार हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित मंचों पर व्याख्यान देने और कई शैक्षणिक संस्थाओं में सेवाएं देने का दीर्घ अनुभव रखने वाले प्रो. तिवारी वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख होने के अलावा कुलसचिव के रूप में भी सेवारत हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor