The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खनिज संसाधनों में मिलावट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश,7 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। पुलिस ने खनिज संसाधनों में मिलावट करने वाले गैंग का खुलासा किया है। वही इस मामले में गिरोह के हेमराज यादव और रवि वर्मा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्टील इंड्रस्ट्रीज से सप्लाई होने वाले सिलिको मैंगनीज की जगह पत्थर मिलाकर सप्लाई करते थे। जानकारी के मुताबिक हीरा फैरोलाइज लिमिटेड और आलोक फैरोलाइज कंपनी से नागपुर सप्लाई हुए माल में मिलावट का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी अब तक कई स्टील प्लांटों को करोड़ों का चूना लगा चुके है। गैंग में शामिल 2 मुख्य वाहन मालिक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *