The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्यपाल अनुसुईया उइके 23 फरवरी को राजिम आयेंगी

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके 23 फरवरी 2022 को राजिम आयेंगी। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल उईके 23 फरवरी 2022 को अपरान्ह 4ः45 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5ः30 बजे रेस्ट हाउस राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगी। राज्यपाल अनुसुईया उइके शाम 5ः45 बजे राजीव लोचन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर दर्शन पश्चात शाम 5ः50 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *