The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका,दो स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर

Spread the love

THEPOPATLALश्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसंरगा भी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर के चलते श्रीलंका टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली और ऋषभ पंत पहले ही श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज से ब्रेक पर हैं। ऐसे में सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ गया है। हालांकि, सूर्या की जगह नंबर 4 पर वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वहीं प्लेइंग-XI में दीपक हूड्डा और संजू सैमसन को मौका मिला सकता है। संजू की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम में वापसी हुई है। वहीं हूड्डा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से इंटरनेशनल में डेब्यू किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *