Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुल की समस्या को लेकर कलेक्टर से फरियाद करने पहुँचे किसान

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। ग्राम पंचायत पोटगांव के कुछ किसान पुल की मांग को लेकर कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार से मिलने व अपनी समस्याओं से अवगत कराने आज जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ उनकी परेशानी को देखते हुए कलेक्टर द्वारा जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही है वहीं किसान परदेशीराम पिता स्व. चंदन राम जाति हल्बा निवासी पोटगांव द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि उसकी जमीन मरकाटोला से चारामा पहुँच मार्ग पर पोटगांव के नदी किनारे स्थित है जहाँ पहले एक छोटा से पुल था सड़क बनाने के दौरान उस पुल को तोड़ दिया गया जिसके बाद वहां पुल नहीं बनाया गया जबकि वहाँ पुल की आवश्यकता बेहद जरूरी है साथ ही पुल नहीं होने से किसान काफी नुकसान हो रहा हैं। जिसमें रोड पर छोटा सा पोल पानी निकासी के लिये अति आवश्यक है इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार परेशान किसान द्वारा आवेदन के माध्यम ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है किंतु आज पर्यन्त तक इस ओर कोई भी पहल नहीं किया जा रहा जिसके बाद किसान अपनी फरियाद लेकर कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार से मिलने पहुँचे जहाँ किसानों ने अपनी बात रखी जिसके बाद कलेक्टर द्वारा तत्काल सबंधित विभाग से इस सबन्ध में चर्चा की व इसका निराकरण करने के निर्देश दिये है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor