The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल का शोर सुनाई दिया तो होगी कार्रवाई

Spread the love

रायपुर । रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है कि रात 10 बजे के बाद DJ या धुमाल का शोर सुनाई दिया तो प्रशासन और पुलिस की टीम एक्शन लेगी। DJ का सारा सेटअप जब्त कर लिया जाएगा और थाने में मामला दर्ज भी होगी। धुमाल के ढोल ताशे भी इसी तरह जब्त कर लिए जाएंगे। इसके बाद रायपुर पुलिस एक्शन में आ चुकी है। कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पुरानी बस्ती इलाके में देवानंद यादव एक कार्यक्रम में DJ-धुमाल बजा रहा था। रात 10 बजकर 30 मिनट के बाद भी तेज आवाज में गाने बज रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब इसे जब्त कर लिया है। देवानंद, धमतरी के मड़ाई भाटा गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor