The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

युवक को मार कर तालाब में फेंका,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जांजगीर । पामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। युवक रात में घर से टहलने के लिए निकला था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद उसका शव वहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मेऊ निवासी सोना बंजारे 27 वर्ष पुत्र रामदेव बंजारे का शव शुक्रवार सुबह बस स्टैंड के पीछे बने डबरी तालाब में मिला है। शव मुंह के बल तालाब में किनारे कचरे के ढेर पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *