The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इस साल सूर्यदेव का मूड ठीक नहीं,मार्च के प्रथम पखवाड़े में पांच बार पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार

Spread the love

रायपुर। गर्मी को लेकर इस साल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। तापमान तेजी से नए रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। मंगलवार को प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म जिला रहा। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि विगत 10 वर्षों के आंकडों पर गौर करें तो मार्च में पारा 40 डिग्री के आसपास रहता है। सिर्फ एक बार साल 2017 में 31 मार्च को पारा 43.2 डिग्री पहुंचा था।
गर्मी को लेकर प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो यह भी स्पष्ट है कि हर साल मार्च के अंतिम सप्ताह में सबसे तेज गर्मी पड़ी है। क्योंकि सभी रिकार्ड 27 से 31 मार्च के बीच दर्ज हैं। इस साल स्थिति एकदम अलग है। सूर्यदेव प्रचंड गर्मी का अहसास करा रहे हैं। मार्च के प्रथम पखवाड़े में पांच बार पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor