The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

UP चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री लखमा ने एक ग्रामीण के घर देसी अंदाज में चावल और चटनी का लिया स्वाद

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का उत्तर प्रदेश में भी देसी अंदाज देखने को मिला है। कवासी लखमा चुनाव प्रचार के लिए यूपी में ही डेरा डाले हुए हैं। यहां चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अमेठी विधानसभा क्षेत्र के एक ग्रामीण के घर के बाहर तखत पर बैठ कर देसी अंदाज में खाना खाया है। यहां एक परिवार ने आबकारी मंत्री के लिए खाना बनाया था। जहां लखमा ने चावल और चटनी का स्वाद लिया।चुनाव के मद्देनजजर लखमा पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में ही हैं। वो अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिलाने के लिए वे डोर-टू-डोर जाकर संपर्क भी कर रहे हैं। बुधवार को भी वह इस इलाके में गए थे। उसी दौरान उन्होंने एक ग्रामीण के घर खाना खाया था। साथ ही इलाके की ग्रामीण महिलाओं के साथ वो झाड़ू बनाते हुए भी नजर आए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *