Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों के वापसी का रास्ता हुआ बंद,स्टूडेंट्स को एयरपोर्ट से लौटाया

Spread the love

रायपुर। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों के वापसी का रास्ता बंद हो गया है। रूस की सेनाएं यूक्रेन में घुस चुकी हैं। हवाई ठिकानों पर मिसाइल हमले हुए हैं। ऐसे में यूक्रेन ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। भारत वापसी के लिए विमान पकड़ने गए स्टूडेंट्स को स्थानीय प्रशासन ने हवाई अड्‌डे से ही लौटा दिया।बताया जा रहा है, भारतीयों को लेने जा रहे एयर इंडिया के विमान को यूक्रेन में घुसने की इजाजत नहीं मिली और वह वापस लौट रहा है। यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने कीव हवाई अड्‌डे को भी खाली करा लिया है। यानी अब कीव से नागरिक विमानों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। भारत सरकार इसी हवाई अड्‌डे से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमानों का संचालन कर रही थी। यूक्रेन मामले में स्टूडेंट्स की वापसी में मदद के लिए छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी गणेश मिश्रा ने बताया, घोषित तौर पर युद्ध शुरू होने के बाद वहां स्थितियां टाइट हो गई हैं। हवाई अड्‌डे पर पहुंचे स्टूडेंट को वहां के प्रशासन ने भीतर जाने से रोक दिया है। इसकी वजह से उनको अपने यूनिवर्सिटी परिसरों और ठिकानों की ओर वापस लौटना पड़ रहा है। आगे उनकी वापसी कैसे होगी विदेश मंत्रालय इस पर काम कर रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor