The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा की प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी 28 जनवरी को आएंगे रायपुर

Spread the love

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रोडोनेशन अभियान पर भी चर्चा हो सकती है। उनकी मौजूदगी में संगठन में जिला स्तर पर विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor