The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

भाजपा के पूर्व पार्षद के पति का शव एनीकट में मिला

Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद में भाजपा के पूर्व पार्षद के पति का शव एनीकट में मिला। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से लापता थे। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव तैरते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड-3 से पार्षद रह चुकीं अचला गुप्ता के पति जितेंद्र गुप्ता शुक्रवार सुबह साइकिल पर नहाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि पुलिस को पूर्व पार्षद के लापता होने के दिन ही एनीकट के पास देर शाम एक साइकिल मिली थी, लेकिन आसपास कोई नहीं था। बरामद साइकिल को जितेंद्र की बताया गया। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर को ही राजिम के एनीकट में एक शव तैरता देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है, अगर जरूरी हुआ तो बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा इसके लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद के लापता होने के बाद भी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *