Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख का उत्तर प्रदेश में धुआंधार प्रचार जारी

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक का कार्यभार संभालते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं राजनंदगांव महापौर हेमा सुदेश देशमुख अपने पार्षद ,महापौर परिषद के सदस्य,एवं युवा कांग्रेसियों के साथ इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्रमांक 263 कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद के पक्ष में धुआंधार प्रचार करते हुए नजर आ रही है। हेमा देशमुख ने कहा देश की बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं के अनुरूप उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं को कांग्रेस से टिकट देकर महिला सशक्तिकरण में एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है और निश्चित रूप से सब महिलाएं एक होकर महिलाओं के लिए खड़ी होंगी और इलाहाबाद दक्षिण की कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद को प्रचंड मतों से विजई बनाकर भाजपा के मौजूदा उत्तर प्रदेश शासन के भ्रष्टाचारी कैबिनेट मंत्री को करारा जवाब देगी, और छत्तीसगढ़ मॉडल के अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी जनता की सरकार बनाएंगे। हेमा देशमुख ने कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना निषाद को शिक्षित, जागरूक और सशक्त महिला बताते हुए उनके पक्ष में इलाहाबाद दक्षिण के सभी मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor