The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नारायणपुर में सड़क बनवा रहे मुंशी की नक्सलियों ने कर दी हत्या, निर्माण कार्य JCB और ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में लगाई आग

Spread the love

नारायणपुर/रायपुर । नक्सल प्रभावित इलाके छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की मढ़ोनार में करीब ढाई करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सली वहां पहुंच गए। नक्सलियों ने पहले मुंशी संदीप की जमकर पिटाई की और फिर मजदूरों के सामने ही उसका गला रेत कर मार डाला। नक्सली पहले भी इस सड़क के निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दे चुके थे।अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में लिखा है- सड़क निर्माण कार्य बंद करवाने के लिए पहले भी ठेकेदार व मुंशी को चेतावनी दी गई थी, लेकिन फिर भी लगातार जोर-जबरदस्ती से सड़क निर्माण का काम करवाया जा रहा था। इसे तत्काल बंद किया जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *