The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गौ तस्करी करते 2 तस्करों को शिव सैनिक और बजरंग दल के सदस्यों ने दबोचा,22 मवेशियों को किया जब्त

Spread the love

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र में शिव सैनिक और बजरंग दल के सदस्यों ने 22 मवेशियों संग 2 तस्करों को धर दबोचा है। ये तस्कर गायों को गाड़ी में भर कर छत्तीसगढ़ से दूसरे शहर ले जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुछ लोग गायों को गाड़ी में भर उसे दूसरे शहर से जा रहे थे। इस बात की खबर मुखबिरो से गो तस्करी की सूचना मिली जिसके बाद शिव सैनिक और बजरंग दल के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर 2 तस्करों संग 22 मवेशियों को धर दबोचा है। बिलोरी सरपंच पांच और ग्रामीणों ने तस्करों से पूछताछ की थी लेकिन सच न बताने पर उन्होनें तस्कारों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *