The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

5 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 13 साल और 10 साल के दो लड़कों ने अपराध को अंजाम दिया है। बच्ची के माता पिता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 डीबी और पास्को एक्ट की धारा 5जी के तहत मामला दर्ज किया है। नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि शनिवार को एक 5 साल की बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है की उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक 13 साल का है और दूसरा 10 साल का। पीड़िता और आरोपी तीनों के माता पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली खेल रही थी। तभी 13 साल का एक लड़का आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां एक 10 साल का लड़का पहले से था। दोनों ने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची के माता पिता आए तो बच्ची ने रो रोकर पूरी घटना उन्हे बताई। इसके बाद मोहल्ले में जमकर झगड़ा हुआ और मामला थाने पहुंचा। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *