The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी कोरबा में मानवाधिकार एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया

Spread the love

कोरबा । राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रणधीर कुमार के मार्गदर्शन से देश के हर राज्य में संगठन के सदस्य पूरे उत्साह से कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो यूनाइटेड नेशन और नीति आयोग भारत सरकार से संबंधित होकर उनके कार्यो का क्रियान्वयन करता है। इसी उद्देश्य को लेकर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 02 एनटीपीसी कोरबा के स्कूल हाल में मानवाधिकार एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया सर्वप्रथम मंच में विराजमान अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के ब्लॉक संरक्षक दीपक शर्मा ने बच्चों को अपने संबोधन में मोबाइल के विषय में जानकारी दी कहा कि मोबाइल से बच्चों को दूरी बनाए रखनी चाहिए क्योंकि बच्चे अक्सर ऑनलाइन पढ़ाई के आड़ में वीडियो गेम खेलते हैं जिसके चलते उनके पढ़ाई में दुष्प्रभाव पड़ता है। और कई बार विडियो गेम में पैसे के लालच में आकर पैसे के ठगी के शिकार हो जाते हैं। बच्चों से विशेष आग्रह किया कि केवल पढ़ाई में ध्यान देवे ताकि बच्चे पढ़-लिख कर अपने माता-पिता अपने गांव शहर और देश का नाम रोशन कर सके।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के मिडिया ऑफिसर दिब्येन्दु मृधा ने अपने संबोधन में मानवाधिकार में शिक्षा विषय को लेकर बच्चों को बताएं कि मानव अधिकार शिक्षा, शिक्षा का एक अनिवार्य अंग है। जिस प्रकार एक बिल्डिंग के लिए नींव का मजबूत होना जरूरी है उसी प्रकार मानव अधिकार में एक अच्छे शिक्षा का हासिल करना जरूरी है। मानव अधिकार शिक्षा का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी एवं छात्र समाज में परिवर्तन लाने तथा समाज का साथ देकर चलने की योग्यता विकसित की या शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बना सके और समाज आर्थिक विकास के लिए कोई क्षमता के साथ जुड़ सकें शिक्षा उनके जीवन स्तर में सुधार लाती है।
चाइल्ड लाइन कोरबा के अनुराधा सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि कोरबा के राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के टीम को धन्यवाद दिया कहा कि एक अच्छा काम कर रही है और विद्यालय के बच्चों को मानव अधिकार के बारे में विस्तार में बताया कहा पूरे विश्व में मानव अधिकार चार प्रकार के होते है पहला जीने का अधिकार दूसरा आपका विकास का अधिकार तीसरा अधिकार है हर व्यक्ति को सुरक्षा का अधिकार चौधा बोलने का अधिकार इन चारों उद्देश्य को लेकर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी और शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चे किसी प्रकार के अत्याचार आसपास होते देखने पर चाइल्ड लाइन में सम्पर्क करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग के सुश्री रश्मि लक्ष्मण ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए विशेष स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और एड्स के बारे में विस्तार में बताएं कि दूषित ख़ून से या एक व्यक्ति के लगाएं निडिल को दूसरे व्यक्ति को लगने से भी एड्स के शिकार हो जाते हैं । इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए और एड्स से बचाव के लिए अपना इलाज समय पर इलाज करना चाहिए। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 02 एनटीपीसी कोरबा के प्राचार्यों एम.शारदा राव मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम को धन्यवाद दिया और कहा आपके टीम ने हमारे विद्यालय में आकर बच्चों को मानव अधिकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर सहानी कार्य कर रहे हैं जिससे चलते बच्चों का विकास हो सकेगा और सही मार्ग में चलकर स्कूल एवं देश का विकास करने में सहयोग प्रदान करेंगे। अंत में भाजपा पार्षद एवं नेता-प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सभी सदस्य जो लोगों तक मानव अधिकार को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या एस.शारदा राव, रश्मि लक्ष्मन स्वास्थ्य विभाग कोरबा, अनुराधा सिंह एवं राज नारायण चाइल्ड लाइन कोरबा, दीपक शर्मा ब्लांक संरक्षक,दिब्येन्दु मृधा मिडिया आँफीसर,हितानंद अग्रवाल पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष भाजपा, सुमित तिवारी महामंत्री भाजपा बालकों, पुष्कर साहू स्वास्थ्य विभाग गोपालपुर, विजय साहू पार्षद जमनीपाली, बुधवार सायं यादव पार्षद पटेल नगर वार्ड 51, मनोज महामंत्री भाजपा दर्री, श्रीमती पुष्पा कंवर पार्षद वार्ड 47, प्रेमचंद पाण्डेय पार्षद वार्ड 52, कविता नारायण राजपूत वार्ड 50, एवं शिक्षक गण एवं बच्चे उपस्थित थे।

“बी एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *