Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

संजू मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, हरियाणा और राजस्थान क्षेत्र के आरोपियो ने दी थी घटना को अंजाम

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”
राजनांदगांव। 1फरवरी को प्रार्थी राजीव जैन पिता छगनलाल जैन उम्र 35 साल निवासी शांति विजय अपार्टमेंट राजनांदगांव के द्वारा चोरी की घटना होने की थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गंज चौक स्थित संजू मोबाइल निधि ट्रेडर्स में दिनांक 31 व 01 की दरम्यानी रात को दुकान के शटर तोडकर मोबाइल फोन कीमत लगभग 13,00,000/- रूपये चोरी हुई, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 457,380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के नेतृत्व मे टीम थाना कोतवाली एवं थाना प्रभारी सुरगी टीम बनाकर लगातार टोलप्लाजा को चेक करते हुए नागपुर, टोल प्लाजा पहुंचे थे मुखबीर से सूचना मिली कि इस प्रकार मोबाइल चोरी करने का कृत्य ग्राम बावला तावुडू क्षेत्र के कुछ व्यक्ति करते हैं । टीम सूचना की तस्दीक करते हुए हरियाणा पहुंची जहां थाना तावुडू जिला नूह हरियाणा थाना स्टाफ के साथ पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी तारीफ पिता इस्माईल उम्र 32 साल निवासी बावला थाना तावडू को पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने थाना तावुडू क्षेत्र में व राजनांदगांव दुर्ग में मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण थाना तावुडू का होने पर आरोपी को जिला न्यायालय नूह द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने पर माननीय न्यायालय राजनांदगांव से प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपी को राजनांदगांव पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी बब्बल उम्र 32 साल निवासी कोलाडी जिला अलवर राजस्थान , सल्ली उर्फ सलीम पिता उददुस उम्र 35 साल निवासी ग्राम बावला , जमील उम्र 33 साल के साथ सिराज निवासी निकच थाना नोगावा से बेलोनो कार क्रमांक R.J.02-CG- 0299 को लेकर हम चारो भोपाल नागपुर होते हुए राजनांदगांव , दुर्ग आये रास्ते में खडे MH35 -E-1491 व ।AP21-AA- 8899 के नम्बर प्लेटो को चोरी कर अपने गाड़ी में लगाते हुए आये दुर्ग में मोबाइल दुकान में चोरी करने बाद राजनांदगांव के मोबाइल दुकान में चोरी कर नागपुर भोपाल होते राजस्थान पहुंचे जहां मोबाइल को गिना गयाजो 160 मोबाइल को बोरी में भरकर बब्बल ने जाउद्दीन निवासी मंदापुर को 3,80,000 रूपये में बेचना बताया आरोपी तारीफ के पास चोरी गया मोबाइल ओप्पो कंपनी का व बब्बल द्वारा बटवारे हेतु दिये गये दो लाख पच्चीस हजार रूपये में से पच्चीस हजार रूपये खाने पीने में खर्च कर दिया तथा दो लाख रूपये जप्त किया गया। आरोपी को कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली चौकी सुरगी व सायबर सेल के टीम की भूमिका सराहनीय रही।
उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor