The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुजारा की जगह नंबर 3 पर इस बल्लेबाज को खिलाएंगे कप्तान रोहित

Spread the love

THEPOPATLAL टीम इंडिया को 4 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इस बार की भारतीय टेस्ट टीम का नजारा कुछ अलग दिखने वाला होगा। क्योंकि हाल ही में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित शर्मा हमेशा ही नए खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका देते हैं। इस टेस्ट सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पहली बार भारतीय टेस्ट की कमान संभालते नजर आने वाले हैं। उम्मीद है की इस मुकाबले में भारतीय मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी में भी कुछ बदलाव नजर आ सकता है। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह एक धाकड़ बल्लेबाज को टीम में खेलने का मौका दे सकते हैं। आइए जानें कौन है वो बल्लेबाज। भारतीय टीम के दिग्गज स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। उनके इस प्रदर्शन की गूंज सारी दुनिया में फेल रही है। उनको हमेशा से ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाना जाता है। हाल ही में वेस्टइंडीज समेत श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उनके बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिली। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज के तीनों मुकाबलों में 204 रन जड़े। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की मौजदा समय में श्रेयस अय्यर बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी करने के लिए बुला सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *