The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग: पत्नी के तानों से परेशान होकर पति ने उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर। आपसी विवाद पर पत्नी हत्या की गला घोटकर हत्या करने बाद अपराधी स्वयं थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम राजधानी रायपुर के पंडरी थाना इलाके के लोधीपारा चौक स्थित जय हिंद चौक में पति द्वारा पत्नी को मामूली बात पर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी खगेश्वर प्रसाद कोसरिया (26) और मृतक नंदना कोसरिया (27) की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। दंपती भिलाईगढ़ की रहने वाले है। आरोपी ने हत्या की वजह पत्नी द्वारा आरोपी को ताना दिया जाता था कि वह उससे भगाकर शादी किया। इससे आरोपी नाराज होकर अपनी पत्नी की हत्या करने कर दी।बहरहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor