The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस चौकी मोहारा की कार्यवाही,दो कोचियों से शराब जब्त

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई व एसडीओपी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में पुलिस चौकी मोहारा में शराब विक्रेताओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना पर ग्राम मोहारा के शराब कोचिया राजकुमार उर्फ गब्बर पिता रोहित गोंड़, उम्र 38 वर्ष निवासी मोहारा को अवैध रूप से अपने मोटर साइकिल में शराब परिवहन करते पकडा गया आरोपी के कब्जे से 05 बोतल व 10 पौवा गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब, कीमती 3200/- व एक मोटर साइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स cg 04- 3239 कीमती 20000/- जुमला रकम 23200/- जप्त किया गया व ग्राम सलटीकरी निवासी तीरथ राम बंजारे पिता पंचू राम बंजारे उम्र 45 साल के द्वारा मोटर सायकिल MH 31 DY 6733 में शराब परिवहन करते 30 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 3600/- आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया कुल कीमत 23600/-है। आरोपीयो के विरुद्ध 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को एसीजीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया गया, न्यायिक अभिरक्षा में न्यायिक रिमांड प्राप्त कर उप जेल डोंगरगढ़ दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश यादव व स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *