The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कलयुगी ​पिता ने अपने ही नाबालिक बच्ची से दो साल से करता था दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इस मामले में खुद बच्ची और उसकी मां ने पुलिस से मदद मांगी। शुक्रवार शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अब आरोपी बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हैरत की बात यह है कि बेटी से दुष्कर्म का घिनौना काम दो सालों से कर रहा था। आरोपी आए दिन इस बात के लिए बेटी को प्रताड़ित किया करता था। आरोपी ने अपनी अय्याश प्रवृत्ति की वजह से दो शादियां की। एक पत्नी इसकी हरकतों से तंग आकर दिल्ली स्थित अपने मायके जाकर रह रही है। आरोपी उरला इलाके की कुछ फैक्ट्रियों में ठेकेदारी का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने इस केस में बच्ची की पहचान उजागर न हो इसलिए आरोपी पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस संवेदनशील मामले में छानबीन जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor