The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एसईसीएल अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

कोरबा। नेशनल हाइवे-130 में चोटिया के पास हुए हादसे में ड्यूटी ज्वाइन करने सिंगरौली जा रहे एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण त्यागी को हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर प्रमोशन मिला था। वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-130 में चोटिया क्षेत्र के पास उनकी कार आगे चल रही पार्सल वाहन से भिड़ गई। इसमें अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कई जगह गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पातल पहुंचाया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *