The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

वाराणसी में ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव के साथ की पहली रैली,ममता ने कहा कि अब यूपी में खेला होबे

Spread the love

THEPOPATLAL यूपी में आज 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 1 बजे तक 36.33% वोटिंग हो चुकी है। इस बीच, वाराणसी में ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव के साथ पहली रैली की। ममता ने कहा कि अब यूपी में खेला होबे। काले झंडे दिखाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, ‘कल भाजपा कार्यकर्ताओं जिनके दिमाग में फोड़ना-तोड़ना छोड़कर कुछ और नहीं है। उन लोगों ने हमारी गाड़ी रोक दी। गाड़ी में डंडा मारकर कहा कि वापस जाओ। मैं डरती नहीं हूं। डरपोक नहीं हूं, लड़ाकू हूं। मुझ पर गोली चलवाई गई ‘
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और पीएम मोदी यहां मीटिंग कर रहे हैं। आखिर क्या जरूरी है? अगर आपके पुतिन के साथ इतने अच्छे संबंध हैं तो आपको तो पहले से ही पता था कि युद्ध होने वाला है तब ही आप भारतीय छात्रों को क्यों नहीं लेकर आए?

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *