The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दरभा में आयोजित दीदी मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं सीईओ

Spread the love

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास आज विकासखण्ड मुख्यालय दरभा के क्रिकेट मैदान में आयोजित दीदी मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रजत बंसल ने दरभा विकासखण्ड में बिहान योजना के कार्यों की सराहना की। उन्होंने इस योजना के अन्तर्गत आजीविका मूलक गतिविधियों के संवर्धन हेतु दरभा विकासखण्ड को गोद लेने तथा बिहान से जुड़े समूह के दीदियों की मांगों को भी पूरा करने की बात कही। उत्पादित किए जा रहे साग-सब्जियों को मार्केट तक पहुंचाने के लिए वाहन आदि की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उत्पादित सामग्रियों संग्रहण हेतु भवन निर्माण करने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समूह की दीदियों एवं उपस्थित लोगों के साथ जमीन में बैठकर बिहान के कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के इस मधुर और आत्मीय व्यवहार से समूह की दीदी और उपस्थित लोग काफी अभिभूत हुए।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *