Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

सरोरा के महिला समूह , ग्रामीणों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा दर्ज किये गये मुकदमा के खिलाफ व लाठीचार्ज की न्यायायिक जांच को लेकर कल सोमवार को धरना प्रर्दशन करेगी

Spread the love

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा विकासखंड जिला रायपुर के ग्राम पंचायत सरोरा के महिला समूह ,ग्रामिणो पर किये गये पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ कल सोमवार को आरक्षी केन्द्र तिल्दा-नेवरा के सामने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देगी । उक्त संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शनिवार को ग्राम सरोरा के महिला समूह के दर्जन भर महिलाएं संबंधित मामला को लेकर तहसील प्रशासन तिल्दा, एवं आरक्षी केन्द्र को बतौर सुचनार्थ ज्ञापन सौंपा है इस संबंध में महिला समूह के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 3सितंबर को ग्राम पंचायत सरोरा में संचालित संभव स्पंज एवं पांवर प्राइवेट लिमिटेड उद्योग के विस्तारीकरण एवं पर्यावरण के मामले को लेकर जनसुनवाई आहूत की गई थी ।जिनमें विवाद उत्पन्न होने से आरक्षी केन्द्र तिल्दा-नेवरा ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ,पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों पर लगाये गये आरोपो को महिला समूह ने मिथ्या बताते हुए ग्रामीणों पर दर्ज प्रकरण को निरस्त करने व पुलिसिया लाठीचार्ज की न्यायायिक जांच की मांग को लेकर थाना तिल्दा-नेवरा के सामने सोमवार को महिला समूह धरना प्रर्दशन करते हुए खिलाफत में गिरफ्तारियां देगी ।
”शैलेष राजपूत की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor