The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस पर चला संगठन का डंडा, 9 पदाधिकारी पदमुक्त

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विगत 3 मार्च को आयोजित की गई थी,उक्त बैठक में 1 बूथ 10 यूथ व डिजिटल सदस्यता अभियान को ले कर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे साथ ही पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए गए थे, उक्त बैठक में कई पदाधिकारी अनुपस्थित रहे थे जिनमे से कई पिछले कुछ समय से निष्क्रिय थे।
इसी कड़ी में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी व प्रदेश सह प्रभारी एकता ठाकुर के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी महासचिव गुलज़ेब अहमद ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए व 5 दिन में जवाब मांगा जिसके बाद 9 पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही की गई है जिनके नाम बेदराम साहू, गजेंद्र राजपूत, लक्ष्मण साहू, अब्दुल राजिक, दीपक यादव, दुर्गेश उज्जवले, मोनू साहू, विक्की पटेल व डैनी राजपूत है।
उक्त पदाधिकारियों द्वारा संतोषजनक कारण न बताए जाने या कोई कारण न बताए जाने के कारण जिला कार्यकारिणी से तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
जिला प्रभारी ने जानकारी दी कि युवा कांग्रेस जैसे संगठन में जिसमे पद पाने के युवा लगातार संघर्षरत रहते हैं उसमें ऐसी उदासीनता व निष्क्रियता कतई स्वीकार्य नही है। उक्त जानकारी प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने दी ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor