The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आम आदमी पार्टी पंजाब में भी दिल्ली की कामयाबी दोहरा रही है

Spread the love

THEPOPATLAL सालभर से किसान आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहा पंजाब चुनावी चौखट पार कर चुका है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की बेदखली और फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले भी खबरों में बने रहे। हालांकि आज इन सबसे इतर चर्चा चुनाव परिणाम की है। शुरुआती रुझान से लग रहा है कि न तो चन्नी चमत्कार दिखा पाए हैं… न कैप्टन को कमान मिली है… केवल मान का सम्मान बढ़ता नजर आ रहा है।
आम आदमी पार्टी पंजाब में भी दिल्ली की कामयाबी दोहरा रही है। पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी पार निकल गई है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के आसपास पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor