The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दादी के साथ अस्पताल में सोए नवजात को कुत्ते ने नोच कर मार डाला,घटना सीसी टीवी में कैद

Spread the love

हरियाणा । पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट अस्पताल में एक आवारा कुत्ता घुस गया और एक नवजात को मुंह में दबाकर बाहर खींच ले गया और उसे नोंच डाला, जिससे बाद में बच्चे की मौत हो गई। यह घटना हास्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस बारे में पुलिस ने 28 जून को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जब दो दिन का बच्चा (लड़का) अपनी दादी के बगल में फर्श पर सो रहा था। पुलिस के मुताबिक, किसी ने कुत्ते को अस्पताल में घुसते नहीं देखा था। सेक्टर 13-17 थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) विजय कुमार ने कहा कि कुत्ता अस्पताल में घुसा और फर्श पर अपनी दादी के साथ सो रहे नवजात को मुंह से उठाकर बाहर ले गया। कुछ क्षण बाद बच्चे के रिश्तेदारों ने शोर मचाया, क्योंकि वह कहीं नहीं मिल रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस जब जांच में जुटी तो पता चला कि कुत्ते ने उसे बाहर ले जाकर नोंच डाला था।थाना प्रभारी ने कहा कि बाद में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में नवजात को एक आवारा कुत्ता मुंह में दबाकर बाहर ले जाते देखा जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *