The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क निर्माण ठेकेदारों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड कार्यवाही,10 करोड़ रूपए का कैश मिला,जांच अभी जारी

Spread the love

रायपुर । बुधवार सुबह से ही छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड सुर्खियों में है। रायपुर के कचना स्थित रोमांस्क्यू विला में विनोद जैन के घर, उनके रिश्तेदार राशू जैन, पंडरी स्थित होटल पुनीत, अशोका रत्न, हीरापुर के तेंदुआ स्थित चना फैक्ट्री, तेलीबांधा के जीवन विहार, समेत रिश्तेदार एवं कारोबार से जुड़े लोगों के घर और दफ्तर पिछले 14 घंटों से रेड की कार्रवाई जारी है। जशपुर/रायपुर के विनोद जैन, कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल और दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के मकान और अन्य ठिकानों पर चल रही कार्रवाई। कन्हैया अग्रवाल के घर और उनकी दुकान अमन इलेक्ट्रॉनिक पर छापेमारी चल रही है, साथ ही उनके भाई विनोद अग्रवाल और नितेश अग्रवाल के मकान पर दबिश दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के खिलाफ जीएसटी में भी जांच चल रही है। जीएसटी विभाग के अफसरों ने ठेकेदार नाहर के लिए आईटी की टीम को इनपुट दिया था, उसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार बुधवार रात 1 बजे के आस-पास रायपुर से करीबन 65 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग स्थानों के लिए टीम रवाना हुई थीं। जिसमें कई महिला अधिकारी भी शामिल है। इसके साथ ही रायपुर पुलिस लाइन से देर रात ही महिला और पुरुष पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार अभी तक की कार्रवाई में विभाग को 9-10 करोड़ रूपए कैश मिले जाने की जानकारी है। वहीं बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कई जगहों पर प्रॉपर्टी की जानकारी भी विभाग को मिली है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक बैंक लॉकर की जानकारी भी इस छापे में मिली है। सूत्रों का दावा है कि ये कार्रवाई और करीब 2-3 दिनों तक चलेगी। वहीं इनकम टैक्स की एक टीम जल्द ही बैंक लॉकर भी खंगालने की तैयारी कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *