The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्य सरकार किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा करे-किसान सभा

Spread the love
“संतोष सोकर जर्नलिस्ट”

राजिम । नई राजधानी प्रभावित किसानों का नया रायपुर छत्तीसगढ़ में जारी किसान आंदोलन के 68वें दिन 11 मार्च को बरोदा निवासी किसान सियाराम पटेल 65 वर्ष का शहादत हो गया जिसकी अंतिम संस्कार 12 मार्च को किया गया। अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सदस्यों तेजराम विद्रोही, ललित कुमार साहू ने शहीद किसान के अंतिम यात्रा में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।
किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि नई राजधानी प्रभावित किसानों के अनिश्चित कालीन आंदोलन के 68वें दिन मंत्रालय घेराव के दौरान शामिल किसान सियाराम पटेल का निधन हो गया जिन्होंने इस किसान आंदोलन का पहले शहीद होने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य की मुख्यमंत्री किसानों की जायज मांगो को पूरा करे और शहीद किसान के परिवार को 50 लाख रुपये राशि का मुआवजा प्रदान कर, परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देकर किसानों के प्रति संवेदना प्रकट करना चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor