The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,3 महिलाओं और एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक घर में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा का चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक,शिवरीनारायण‎ नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में मुंगेली के एक युवक, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *