The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

यूपी का धान बलरामपुर में खपाने का प्रयास, धान लदी तीन गाड़ी जब्त

Spread the love

बलरामपुर। धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन के मामलों पर कार्रवाई की गई है। वाड्रफनगर के चर्चरी गांव में खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रात 1:30 बजे तीन पिकअप वाहनों से कुल 210 धान की बोरियों को जब्त किया। गोपनीय सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में यह पता चला कि ये धान उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से बलरामपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से लाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। तीनों वाहनों को थाना रघुनाथनगर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया और वाहन मालिक तथा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor