फौजी ससुर ने दामाद की गोली मारकर कर दी हत्या,थाने में फोन कर दी घटना की जानकारी,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिहार। बक्सर जिले के डुमरांव में एक फौजी ससुर ने सैलून में बैठे युवक को गोली मार दी मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम डुमरांव नगर के शहीद पार्क के पीछे स्थित मेंस पार्लर की है। मृतक मोनू राय उम्र 25 वर्ष नगर के छठिया पोखरा निवासी दीपक राय का पुत्र व वार्ड 20 के पार्षद सोनू राय का छोटा भाई है। गोलीबारी की घटना में सैलून का एक कर्मी गोलू कुमार भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है। उसके एक अंगुली में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एएसपी राज व डुमरांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में मामले की पड़ताल में जुट गई है। सारे लोग समझ रहे थे इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।लेकिन तभी सुनील पाठक नाम के लेफ्टिनेंट ने एसपी नीरज सिंह को फोन कर बताया मोनू राय नाम के युवक ने उसके ऊपर गोली चलाई थी। मजबूरन उसे अपनी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। जो एक सैलून में जाकर छिपने का प्रयास कर रहा था। एसपी नीरज कुमार सिंह ने पूछने पर बताया लेफ्टिनेंट ने स्वयं ही फोन करके इसकी जानकारी दी, तथा पुलिस को उसने अपनी पिस्तौल भी सौंप दी है।गोली चलाने वाले के अनुसार पहले मोनू ने ही उसके ऊपर हमला किया था। दो गोलियां उसकी बांह में लगी है। हालांकि घटना में तरह -तरह के राज राज खुलकर सामने आ रहा है। मोनू राय ने 2 वर्ष पहले ही उनकी बेटी से प्रेम विवाह किया था। तभी से लेफ्टिनेंट के परिवार के साथ उसकी दुश्मनी थी। इसे भी हत्या की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी का आपस में ससुर और दामाद का रिश्ता हैं।फिलहाल घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.