The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeNational

बुरहानपुर पहुंची एनआईए की टीम, अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टरों पर नजर

Spread the love

भोपाल। बुरहानपुर में बीते दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम की उपस्थिति ने जिले में सस्पेंस बढ़ा दिया। टीम शुक्रवार देर रात बुरहानपुर पहुंची और बिना किसी शोर-शराबे के अगले दिन सुबह रवाना हो गई। टीम ने स्थानीय पुलिस से न तो संपर्क किया और न ही किसी औपचारिक चर्चा का संकेत छोड़ा। सूत्रों के अनुसार, यह टीम दिल्ली के लाल किले के सामने पार्किंग में हुई बम धमाके की जांच के सिलसिले में बुरहानपुर आई थी, जिसमें 13 लोग मारे गए थे। जांच के दौरान अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ डॉक्टरों के नाम संदिग्ध रूप से सामने आए हैं। बुरहानपुर पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्हें एनआईए की मौजूदगी की जानकारी है, लेकिन टीम ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क नहीं किया, इसलिए वे आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कह सकते। वर्तमान में एनआईए कई राज्यों में अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टरों की तलाश कर रही है, जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *