Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलयुगी बेटे और पोते ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से की हत्या,दोनो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्फी पुलिस चौकी के डिंडौरी गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस खौफनाक वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अधेड़ मृतक का नाम 70वर्षीय भगत यादव है, जो अपने घर पर दो दिनों पहले रात में अपनी पत्नी के साथ अलग बिस्तर में सो रहा था। इस दौरान गहरी नींद में सो रहे भगत यादव के सिर पर 65 वर्षीय पत्नी मथुरा यादव के आंखों के सामने खुद के बेटे और कलयुगी पोते ने पुरानी जमीन विवाद को लेकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इससे उनकी मौके में ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना को अधेड़ मृतक की पत्नी ने देखा, लेकिन उसे किसी को इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके चलते मृतक की पत्नी मामले की हकीकत को छुपा रही थी। वहीं चिल्फी पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के बाद कड़ाई से पूछताछ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पत्नी के साथ कमरे में सोए अधेड़ पति की हत्या उनके बेटे और पोते ने किया है। जहां पत्नी के सामने अधेड़ पति को मौत के घाट उतारा गया है। साथ इस पूरे मामले में चिल्फी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी थी। वहीं इस पूरे मामले में गिरफ्तार कलयुगी बेटे और पोते को लोरमी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor