The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होली को लेकर पुलिस कर रही है पहरेदारी, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love

“संजय चौबे जर्नलिस्ट”

रायपुर। होली त्यौहार को देखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण कसने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपराधियों पर लगाम कसना शुरु कर दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों द्वारा पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान,सार्वजनिक स्थान/आम स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाने वालों,गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं दोपहिया वाहन में 3 सवारी करने वालों सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग की जा रहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भी चेकिंग कार्यवाही में लगे पुलिस जवानों का जायजा लेकर चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *