The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब में लगे 10 फीसदी कोरोना टैक्स मामले को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की

Spread the love

रायपुर। कोरोना काल की शुरुआत से ही शराब में 10 फीसदी कोरोना टैक्स लगाया गया है। अब इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका को डिवीजन बेंच 2 ने अगले सप्ताह चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच के लिए रेफर किया है। श्री चंद्राकर ने याचिका शराब में लग रहे 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स को लेकर दायर की है। याचिका में कहा गया है कि शराब में लगे टैक्स से करोड़ों रुपये जमा हुए हैं। इस टैक्स का पैसा कोरोना अधोसंरचना में नहीं लगाया गया। सबसे जरूरी स्वास्थ्य विभाग को भी पैसे नहीं दिए गए। जबकि जिस वजह से टैक्स लिया जाता है, उसका उपयोग उसी मद में करना होता है। जस्टिस संजय के.अग्रवाल के डिवीजन बेंच में लगा था मामला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor