Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshNational

जोमैटो पार्सल में मांगाई काजू पनीर की सब्जी,निकला कॉकरोच

Spread the love

THEPOPATLAL मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक बड़ी खबर सामने आया है। दरअसल शाजापुर के प्रदीप गोयल ने बुधवार की रात जोमैटो पर काजू पनीर की सब्जी और रोटी का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी बॉय टंकी चौराहे स्थित संतुष्टि होटल से ऑर्डर लेकर जब पार्सल देकर गया और प्रदीप ने उसे खोला तो सब्जी में कॉकरोच दिखाई दिया। इस पर पीड़ित ने जब इसकी शिकायत होटल संतुष्टि से की तो होटल प्रबंधन ने तर्क दिया कि हमारे द्वारा काजू पनीर की सब्जी सही भेजी गई थी लेकिन रास्ते में कोई गड़बड़ी हुई है। पीड़ित युवक ने इसकी ऑनलाइन शिकायत जोमैटो में करने की कोशिश की तो वहां शिकायत नहीं हो पाई। इसके बाद पीड़ित ने होटल संतुष्टि जाकर वहां होटल प्रबंधन को सब्जी में गिरा कॉकरोच दिखाया लेकिन होटल मैनेजर ने भी पूरी जिम्मेदारी जोमैटो पर ही डाल दी। होटल मैनेजर जोमैटो को डिलीवरी बॉय के बारे में भी जानकारी नहीं दे सका। पीड़ित ने सब्जी की क्वांटिटी कम होने की भी शिकायत की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor