The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना

Spread the love

THEPOPATLAL बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘असनी’ के आने की संभावना जाताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते की शुरुआत में ही दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र तेज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ये चक्रवाती तूफान बाद में बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार की तरफ बढ़ेगा। विभाग के अनुसार, मौजूदा निम्न दबाव का क्षेत्र 15 मार्च को बना था। इसलिए इसके 19 मार्च तक पूर्व-उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने की आशंका है। तूफान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तरफ बढ़ जाएगा। 21 मार्च को इसके चक्रवातीय तूफान में बदलने की ज्यादा उम्मीद है। वहीं ये 22 मार्च को उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशाओं की तरफ बढ़ेगा। वहीं 23 मार्च को ये तूफान बांग्लादेश और म्यांमार के उत्तरी छोर पर पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor