The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गर्भवती पत्नी का गला दबाकर पति ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love



गरियाबंद । गरियाबंद जिले में होली के दिन पति-पत्नी की लाश एक घर में मिली है। पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता खेत से वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी। लाश देखने के बाद उनके परिजन दोनों को अस्पताल भी ले गए थे। मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शव लाते ही शाम हो गया था। इसकी वजह से पीएम नहीं किया जा सका था। अब शनिवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार भारती 9 महीने की गर्भवती थी। व अपने बच्चे को मायके में जन्म देना चाहती थी लेकिन पति इसके लिए तैयार नही था इस वजह से दोनों के ​बीच आये दिन झगड़ा होता था। इस बात से वेदप्रकाश नाराज था। परिजनों ने आशंका जताई है कि होली के दिन भी इस तरह से झगड़ा हुआ होगा। जिसके चलते पहले पति ने पत्नी का गला दबाया। फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया होगा। वहीं पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *