Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगर पंचायत गंडई के अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव से हटे

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत गंडई के अध्यक्ष को आज अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 तथा विरोध में 4 मत पड़े । उल्लेखनीय है कि इसके पहले खैरागढ़ विधानसभा के ही छुईखदान के अध्यक्ष को भी अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटाया जा चुका है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि आने वाले 12 अप्रेल को इस विधानसभा में मतदान है यह सीट देवव्रत सिंह के असामयिक निधन से रिक्त हुई थी । आगामी माह में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए यह उलटफेर बहुत मायने रखता है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज़ खान जो कि पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं कि इन दोनों ही तख्तापलट में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor