The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दो लोगों को होली खेलना पड़ा भारी,गुलाल नाक के जरिए ब्रेन तक पहुंचा और ब्रेन हेमरेज होने के कारण दोनों की मौत

Spread the love

अंबिकापुर । अंबिकापुर जिले के दो लोगों को होली खेलना पड़ा भारी। दोनों ही केस में गुलाल नाक के जरिए ब्रेन तक पहुंचा और ब्रेन हेमरेज होने के कारण दोनों की मौत हो गई। दरअसल होली के दिन एक 17 साल की लड़की और 42 साल के युवक को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि दोनों अलग-अलग मामले में सांस नली से गुलाल ब्रेन तक पहुचने की आशंका जाहिर की जा रही है और दोनों ही मामलों में ब्रेन में क्लॉटिंग भी पाए गए। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले पहली बार आएं हैं।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस मामले की गहनता से जांच भी कर रहा है और पोस्टमर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor