The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolice Department

समर्थकों के साथ मूवी देखकर पूर्व सांसद चंदूलाल बोले सच ज्यादा दिन तक छुपाया नहीं जा सकता

Spread the love

राजिम ।“भारत माता की जय” और “जहां बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है ” के गगनभेदी नारों से गूंजते हुए आज दिन मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा चंदूलाल साहू के निवास स्थान से निकली। रैली की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होते हुए पं सुंदरलाल शर्मा चौक में एक बार पुनः भारत माता की जय जयकारे लगाते हुए आगे गैलेक्सी सिनेमा के लिए निकले। जहां देश की चर्चित” द कश्मीर फाइल्स ” मूवी देखने का हुजूम उमड़ पड़ा।
श्री साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, पत्रकारों के साथ आम जनता के लिए भी आज का पूरा शो बुक करा दिया था।
पूरा हाल दर्शकों से कुछ ही क्षण में खचाखच भर गया। आए हुए सभी दर्शकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था श्री साहू के द्वारा की गई थी। “द कश्मीर फाइल्स” देखने के पश्चात स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमारे देश से बहुत बड़ा सच छुपाया गया था इतना बड़ा नरसंहार किया गया। जिसे आज इस फ़िल्म के माध्यम से सफेद झूठ से पर्दा हट गया और सच उजागर हो गया। देशवासी कश्मीर में हुए हिंदुओ पर हुए अत्यचार,निःसंशय हत्या, लूट बलत्कार को फ़िल्म में दिखाया गया है। कश्मीर की सच्चाई को जानकर खून खौल उठा।
अब कहने लगे कश्मीर हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है जो धारा 370 के हटने से सच साबित हुआ और जनता कहने लगी है मोदी है तो मुमकिन है। जो इस फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं उन्हें या तो वोट बैंक की चिंता है या सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सच ज्यादा दिन तक छुपाया नही जा सकता है ,यह इस मूवी ने बताया है।
‘संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *