The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत,हादसे के बाद लोग भड़के किया सड़क जाम

Spread the love

कोरबा। साइकिल से ड्युटी जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने शव रख सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे । इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। हादसा हरदी बाजार चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक छोहियापारा निवासी केशव जाटवर (36) GTP कंपनी में काम करता था। रोज की तरह वह बुधवार सुबह भी प्लांट जा रहा था। इसी दौरान कोरबा-बलौदा मार्ग पर हरदी रिसोर्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में केशव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीर व ग्रामीण शव सड़क पर रख मृतक के परिजन को उचित मुआवजा और ट्रेलर चालक के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *