The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना

Spread the love

रायपुर। पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बयान को लेकर पार्टी में ही घमासान मच गया है। पार्टी आलाकमान की आलोचना पर कपिल सिब्बल को अपने ही नेताओं के चौतरफा हमले से घिर गए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिब्बल पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की कपिल सिब्बल के जो बयान आए हैं, चुनाव में तो जाते नहीं हैं, मेहनत तो करनी नहीं है और बयानबाजी करनी है। ये कांग्रेस को कमजोर करने वाली बात है। मैं इसकी निंदा करता हूं। जहां तक सोनिया,राहुल और प्रियंका की बात है, उन्होंने तुरंत CWC की बैठक की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *