The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

लगातार दूसरे दिन बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम

Spread the love

THEPOPATLAL पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। इस बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।
मंगलवार को भी डीजल-पेट्रोल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा कर दिया गया था। रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *